भाजपा का 47वां स्थापना दिवस खरड़ नाड़ी, गुड़ामालानी में धूमधाम से मनाया गया

gudamalani news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुड़ामालानी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

गुड़ामालानी/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुड़ामालानी विधानसभा के खरड़ नाडी बूथ खंड (बूथ संख्या 173) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई।

जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुड़ खिला मुंह मिठाकर पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण दोहराया। इस दौरान पार्टी के लिए जीवन खपाने वाले वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

gudamalani news

भाजपा नेता केसाराम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी नीतियों और योजनाओं के जरिए देश में विकास की नई मिसालें स्थापित की हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेरा ख़ुद का बूथ सबसे मजबूत कैसे बने, इस पर विशेष ध्यान देना है क्योंकि जब स्वयं का बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।
हम सभी मिलकर दुगुनी ताकत के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थापना दिवस आत्ममंथन का अवसर है, जहां संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

गुड़ामालानी
गुड़ामालानी के खरड़ नाड़ी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने बूथ स्तर पर एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा समर्पित कार्यकर्ता और कई पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सोहनलाल सारण, बूथ प्रभारी मूलाराम सुथार और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जितेंद्र सारण, मनीष जांगिड, लक्ष्मण सिंह, हनमत सिंह, प्रबत सिंह, तेजसिंह, हुक्म सिंह, हरिराम सुथार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गुड़ामालानी
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम