पर्यावरण प्रेमी ने घायल तीन नीलगायों की जान बचाई: चौधरियों की ढाणी में कुत्तों ने किया था घायल, वन विभाग को दी सूचना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

सिणधरी/बालोतरा। चौधरियों की ढाणी में पर्यावरण प्रेमी नरसाराम चौधरी ने रविवार सुबह घायल हुई तीन अलग-अलग नीलगायों की जान बचाई। कुत्तों के हमले में घायल हुई नीलगायों को सिणधरी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया।

चौधरियों की ढाणी (ऊचिया) के समीप एक खेत में रविवार सुबह कुछ कुत्तों ने नीलगायों पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। खेत में मौजूद रामाराम की नजर घायल नीलगायों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ग्रीन डेजर्ट संस्थान के जिला अध्यक्ष नरसाराम चौधरी को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी नरसाराम चौधरी ने सिणधरी वन विभाग की टीम को सूचित किया। कुछ ही समय में एक निजी वाहन की मदद से घायल नीलगायों को सिणधरी के रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

सिणधरी वन विभाग की टीम ने नरसाराम चौधरी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। रेगिस्तान में ग्रीन डेजर्ट संस्थान वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर गुलाब मिरासी, सांवलाराम, रामाराम, कालूराम, चेनाराम, सुरेश, राजाराम, हेमाराम, अशोक सारण, हीराराम, आसुराम, महेंद्र भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम