बालोतरा जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों को राशि वितरण व प्रतिभाओं का सम्मान

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

योजनाओं के लाभार्थियों को राशि वितरण व प्रतिभाओं का सम्मान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बालोतरा जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई तथा मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बालोतरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे नगर परिषद बालोतरा परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने नगर परिषद में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में एलईडी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को राशि वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में नव निर्मित 10 छात्रावासों का लोकार्पण एवं 17 छात्रावासों का शिलान्यास किया गया, जिसमें बालोतरा जिले के सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, बालोतरा का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में अंबेडकर पुरस्कारों का वितरण किया गया तथा नवाचार के रूप में समाधान साथी चैट बोट का शुभारंभ भी किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तीन लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के पांच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
जिला स्तर पर भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सात लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत चेक वितरित किए गए। इनमें सुवा देवी को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य लाभार्थियों भंवराराम, प्रभुराम, मूलाराम, हंसराज, घमंडीराम एवं प्रभुलाल को 31 हजार से 41 हजार रुपये तक की राशि के डमी चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं संविधान की शपथ कांतिलाल, गोविंद मेघवाल तथा त्रिलोक माली द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजीविका से जुड़ी कविता, लीला, सालग्राम परिहार, भेरूलाल नामा, छात्रावास अधीक्षक दुर्गाराम, छात्रावास अधीक्षिका पप्पू, रेणु, शंकरलाल गर्ग, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती Balotra News

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। अंबेडकर जयंती बालोतरा में हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रयास किए जाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सफल रहा।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा हर वर्ष इसी उत्साह के साथ मनाई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने पर जोर दिया। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा के इस आयोजन ने युवाओं को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अंबेडकर जयंती बालोतरा के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बना।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बालोतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम