बालोतरा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों को आयोजन किया जायेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार, 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायत टापरा, बुडीवाडा, घरोई चारणान, पाटोदी, बागावास, सैला, ईटवाया, सिलोर, जगराम की ढाणी, संतरा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
