बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी पहल ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्राम पंचायत मेवानगर की निवासी छैल कंवर पत्नी आम्ब सिंह के जीवन में खुशी ला दी है। शिविर में उन्हें उनके आवासीय भूखंड का पट्टा/स्वामित्व कार्ड प्राप्त हुआ, जिसने उनकी वर्षों पुरानी चिंता को दूर कर दिया।
पट्टा प्राप्त करने के बाद छैल कंवर ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि मेरी वर्षों पुरानी आशा और सपनों की पूर्ति है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं मिल पा रहा था।
उन्होंने कहा, अब जब मुझे मेरा भूखंड का स्वामित्व कार्ड मिल गया है तो मैं अपने परिवार को एक सुरक्षित भविष्य देने में सक्षम हो गई हूँ। इस उपलब्धि से उनके मन में आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके बच्चों के जीवन में भी स्थिरता का भाव आया है। अब यह परिवार निश्चिंत होकर अपने घर का सपना पूरा कर सकता है।
छैल कंवर ने हृदय से’राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया।
