धीरा पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर – 2025 में योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ, राजकीय भवनों को मिला पट्टा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा। पंचायत समिति सिवाना को ग्राम पंचायत धीरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 आमजन के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। इस शिविर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को हाथों-हाथ योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शिविर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाकारों को 60 वर्ष की आयु के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिविर का एक महत्वपूर्ण कार्य वर्षों से निर्मित राजकीय भवनों को पट्टे जारी करना रहा। उपस्वास्थ्य केन्द्र धीरा और पम्प हाउस धीरा, जो कई वर्षों से कार्यरत थे लेकिन उनके पास कानूनी पट्टा नहीं था, उन्हें इस शिविर के दौरान पट्टा जारी किया गया। इस कदम से राजकीय संपत्तियों को कानूनी सुरक्षा प्राप्त हुई। शिविर में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 के तहत 16 लोगों ने आवेदन किया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, शिविर में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहल की। उपखण्ड अधिकारी
सुरेन्द्र सिंह खंगारोत,  तहसीलदार रायचन्द देवासी एवं विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी ने आवेदकों का मौके पर ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया और योजना की पॉलिसी जारी कर उन्हें सुर्पद की।
भविष्य में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलने पर इन परिवारों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम