मंत्री संजय शर्मा ने लौटाया चांदी का मुकुट — बोले, “यह किसी बेटी की शादी में काम आए तो बेहतर!”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजगढ़ (अलवर)। वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा राजगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने ब्राह्मण समाज की ओर से कस्बे के गोविंद देव जी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इससे पूर्व भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यर्पण किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चो को पढ़-लिखकर अपने गुरुजनों व माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। ताकि वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके। कार्यक्रम में कुल 108 प्रतिभाओं को सम्मान किया गया। जिनमे कक्षा 10 व 12 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सरकारी नौकरी में नवनियुक्त प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय शर्मा की सादगी को देखा। समाज की ओर से जो चांदी का मुकुट दिया गया। मुकुट को उन्होंने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा को लौटाकर कहा कि इस मुकुट का काम समाज मे किसी जरूरतमंद परिवार एवं किसी लड़की के विवाह में काम मे लेने की बात कही। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम