सुशासन और सेवा भाव के साथ सिलोर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –

आमजन हुए स्वामित्व कार्ड, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित

बालोतरा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2025’ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत सिलोर में एक सफल शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी  ने प्रत्येक विभाग से फीडबैक लिया और कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच सके।
शिविर में आबादी भूमि में स्थित 1 राजकीय संस्थान को भूखण्ड का पट्टा वितरित किया गया। साथ ही, पुराने रहवासीय भवनों के 05 पट्टे जारी किए गए, जिससे ग्रामीणों को उनके आवासों का कानूनी मालिकाना हक मिला। सामाजिक सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीयन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत कुल 21 चयनित बीपीएल परिवारों का सर्वे किया गया, जो उन्हें विभिन्न सरकारी लाभों से जोड़ने का आधार बनेगा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत ग्राम पाबुपुरा के लिए विलेज मास्टर प्लान का अनुमोदन किया गया, जिससे इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। पशुपालन विभाग ने किसानों को संबल देते हुए पशु मंगला बीमा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी वितरित की। शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष रूप से सफाई श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर विकास अधिकारी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की लोकप्रिय योजनाएं आमजन के हित में संचालित की जा रही हैं और सभी पात्र परिवारों को इनका लाभ लेना चाहिए।
शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम