शिव थाना क्षेत्र के पांच लोगों का अपहरण पुलिस ने 90 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा
शिव क्षेत्र के आरंग निवासी पांच लोगों का भिंयाड़ के माताजी की भाखरी के पास से शुक्रवार रात अपहरण कर अपहरणकर्ता बाड़मेर की तरफ भाग गए। इस घटना की सूचना शिव व बाड़मेर पुलिस को दी गई। जिस पर बाड़मेर सदर थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा कर गुजरात की तरफ भाग रही गाड़ी को हाथी तला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर अपहरण कर्ताओ की गाड़ी को पकड़ा गया। अपहरण कर्ता थार गाड़ी में सवार होकर आए थे। पांचो अपरणकर्ताओं को छुड़ाया गया है, इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। थार गाड़ी अभी की पुलिस की पकड़ से बहार है बाड़मेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
• मुख्य बिंदु
- बाड़मेर शिव थाना क्षेत्र के भियाड़ चौकी का मामला
- बाड़मेर के शिव से खबर
- देर रात पांच लड़कों का अपहरण
- बाड़मेर के शिव से बड़ी खबर. देर रात पांच लड़कों के अपहरण का मामला
- अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने करवाई जिले में नाकेबंदी
- नाकेबंदी व पुलिस दबाव चलते अपहर्ताओं को छुड़ाया
- हिम्मतनगर गुजरात से आए हुए थे गांव आरंग
- आरोपियों के समाज की लड़की को भगाने को लेकर था विवाद
- पुलिस ने तीन आरोपियों को किया दस्तयाब
- वही दो लोग हुए फरार पुलिस कर रही है तलाश
- पांचों अपहर्ताओं छुड़ाने पर पुलिस ने राहत की सांस
- आरोपी सभी है बालोतरा जिले के निवासी

