बालोतरा जनसुनवाई नवंबर 2025 शेड्यूल: ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक की तिथियाँ और विवरण

Balotra Public Hearing
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Table of Contents

माह नवंबर 2025 जनसुनवाई कार्यक्रम जारी

राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा आमजन की समस्याओ का समाधान करने के लिए संचालित त्रि-स्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला बालोतरा में नवंबर 2025 माह का जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव से लेकर जिला स्तर तक जनता की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

त्रि-स्तरीय जनसुनवाई श्रृंखला के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 06 नवंबर को

शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला बालोतरा में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला में माह नवंबर 2025 का जनसुनवाई कार्यक्रम जारी किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला में माह नवंबर 2025 का जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम गुरुवार 06 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तरीय, द्वितीय गुरुवार, 13 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अटल जन सेवा शिविर एवं तृतीय गुरुवार, 20 नवंबर को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन अभियोग निराकरण विभाग के प्रदत्त निर्देशों की पालना करते हुए जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

प्रथम गुरुवारद्वितीय गुरुवारतृतीय गुरुवार
06 नवंबर 202513 नवंबर 202520 नवंबर 2025
ग्राम पंचायत स्तरीयअनुसार अटल जन सेवा शिविरजिला स्तरीय जनसुनवाई
Balotra Public Hearing
  • ‘tags’
  • बालोतरा जनसुनवाई
  • Balotra Public Hearing
  • Balotra News
  • Ad News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम