पंचारिया बने ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

सिणधरी/बालोतरा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के शीर्ष नेतृत्व ने सामाजिक संगठन को सशक्त करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए राजेश कुमार पंचारिया को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालोतरा के रूप में मनोनीत किया है।

इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुप शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामानुज शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, महिला अध्यक्ष  गरिमा राजपुरोहित, प्रमुख महामंत्री  अशोक कुमार शर्मा (सिवाना), जिला उपाध्यक्ष  अशोक  एवं  बाबूसिंह राजपुरोहित (ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी) उपस्थित रहे।

इसके साथ ही देवीदत्त शर्मा (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, बालोतरा), भवानी शंकर गौड़, गीता देवी (महिला ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी), सुरेश ओझा, जेठानंद श्रीमाली (अध्यक्ष, श्रीमाली समाज सिणधरी), रजनीश दुबे, गोमाराम सांखी (अध्यक्ष, गुर्जर ब्राह्मण समाज संस्थान सिणधरी), कोषाध्यक्ष जसराज पंचारिया, गौतम शर्मा (सचिव, महर्षि गौतम नवयुवक मंडल सिणधरी), गौतम सिंह राजपुरोहित, अमरसिंह राजपुरोहित, सुमेर सिंह राजपुरोहित, मदन लाल पंचारिया (पूर्व अध्यक्ष, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बालोतरा) एवं कई समाज बंधु मौजूद रहे।

सभी समाजजन ने हर्षोल्लास के साथ राजेश कुमार पंचारिया को जिला युवा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्यजनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश पंचारिया के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम