बस हादसे बढ़े तो सरकार हरकत में आई, लेकिन अब संचालक कर रहे ब्लैकमेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे स्लीपर बस हादसों को लेकर सरकार ने जब जांच और सख्ती की प्रक्रिया शुरू की तो अब टूरिस्ट बस संचालक संघ ने यात्रियों को असुविधा का सस्ता हवाला देकर बस संचालन बंद करने की चेतावनी दे डाली है

29 अक्टूबर को जारी आदेश के बाद All India Tourist Permit Bus Owner Association ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि
“हम 31 अक्टूबर से सभी बसें बंद कर देंगे”
मतलब अगर सुरक्षा पर सवाल उठाओ, तो सेवा ही रोक देंगे

प्रदेश भर में आज रात से नहीं चलेगी 8000 स्लीपर बसें
•RTO की लगातार कार्रवाई के बाद ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है। एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र परिहार ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।

जोधपुर समेत कई शहरों में प्राइवेट ट्रेवल्स एजेंसियों ने ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी है।

क्या यात्रियों की जान से ज्यादा अहम है दबाव बनाना?
जब सड़कें हादसों से लहूलुहान हैं, तब नियम सख्त करने की पहल सरकार का कर्तव्य है,
लेकिन यह दबाव अब जनता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग जैसा बनता जा रहा है।

अब सवाल जनता का है
क्या सुरक्षा के नाम पर सुधार मांगना गुनाह है?
या हर बार आम यात्रियों को ही मुश्किल में डालना आसान रास्ता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम