सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
सिणधरी/बालोतरा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी पहल ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत आज सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोदारों का सरा में शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का लाभ हाथों-हाथ प्रदान किया गया।
शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। श्वििर में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में आवेदकों ने आवेदन किया, जिनकी मंजूरी तुरंत दी गई। अधिकारियों ने शिविर में ही हाथों-हाथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभार्थियों को पॉलिसी जारी कर प्रदान की, जिससे उन्हें वृद्धावस्था में ₹3,000 मासिक पेंशन का आर्थिक संबल मिला।
लोगों के कार्य हाथों-हाथ होने पर शिविर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, प्रशासक कंकु देवी, सहायक विकास अधिकारी विष्णुराम चौधरी, भू-अभिलेख निरीक्षक सता राम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
गोदारों का सरा ग्रामीण सेवा शिविर में श्रमिकों को मिली विश्वकर्मा पेंशन, हाथों-हाथ जारी हुई पॉलिसी
