बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
बालोतरा। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान ने आज मोकलसर गांव का दौरा किया और वहां अटल पथ के सीसी निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चौहान ने मोकलसर गांव से रेलवे पुल के नीचे प्रस्तावित और निर्माणाधीन सड़क के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह अटल पथ बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने इस सड़क परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री चौहान ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी तरह की कमी न रहे और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी का विशेष ध्यान रखें ताकि मार्ग में कही भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान नियमित जल से तराई करने के निर्देश दिए ताकि सड़क मजबूत बने। यह सीसी निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चौहान ने मोकलसर में अटल पथ के सीसी निर्माण का किया निरीक्षण
