खुशी के माहौल में दुख का विस्फोट
जोधपुर से इस वक्त की दुःखद खबर:
जोधपुर में शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट होने की दुखद खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 11 लोग झुलस गए। इसमें 3 की हालत गंभीर है। जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा ओसियां तहसील के बावड़ी के पास हरठाणी में मंगलवार शाम हुआ।
धमाके में मचा हड़कंप, गांव में अफरा तफरी
गैस सिलेंडर का ब्लास्ट इतना जबरदस्त था सिलेंडर के टुकड़े टुकड़े हो गए। शादी में आए लोगों में अफरा तफरी मच गई, कई लोग घायल हो गए!
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: घायलों को किया जोधपुर रेफर
हादसे की सूचना फिलहाल जोधपुर के MGH अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है। हालांकि, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. फतेहसिंह ने बताया कि डॉक्टर्स की टीम हर वक्त अलर्ट मोड पर रहती है। ताकि, झुलसे लोगों के जोधपुर पहुंचते ही उनका तत्काल उपचार शुरू किया जा सके।
पुलिस प्रशासन
बावड़ी चौकी प्रभारी एसआई धर्मेंद्र का कहना है कि – एक घर में शादी की तैयारी के बीच सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। झुलसे लोगों को बावड़ी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद निजी वाहनों से सभी को जोधपुर रेफर किया गया।


Jodhpur Cylinder Blast: घायलों को जोधपुर लाया गया -AD NEWS
