पाली में स्कॉर्पियो में युवक जिंदा जला, सुबह 7 बजे हुई दुर्घटना
पाली जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ एक स्कॉर्पियो वाहन में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:00 बजे स्कॉर्पियो के आगे अचानक एक जानवर आ गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में देखते ही देखते आग लग गई।
हादसे में युवक की मौत हो गई, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कॉर्पियो कौन चला रहा था। वाहन सुमेरपुर की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया।
> AD News Live
पाली में स्कॉर्पियो में युवक जिंदा जला, सुबह 7 बजे हुई दुर्घटना
