कलेक्टर की ग्राम पंचायत सड़ा में रात्रि चौपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिणधरी 10/09/25

सिणधरी | पायला कला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सड़ा में बुधवार को कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया।

रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत सड़ा व आसपास के ढाणियों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर यादव के समक्ष पेयजल, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, खाद्य सुरक्षा में पिछड़े, सरकारी बस स्टॉप जैसी कई परिवेदनाएं रखी। यादव ने प्रत्येक ग्रामीण की बात को सुना व मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सड़ा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/share/v/1B4Y8xZNNv/
रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करते बालोतरा जिला कलेक्टर – सुशील यादव
बालोतरा जिला कलेक्टर की ग्राम पंचायत सड़ा में रात्रि चौपाल
कलेक्टर की ग्राम पंचायत सड़ा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई
कलेक्टर की ग्राम पंचायत सड़ा में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई में आए सैकड़ों ग्रामीण लोग
सड़ा में रात्रि चौपाल के पश्चात मिडिया से रूबरू हुए बालोतरा जिला कलेक्टर – सुशील यादव
ग्राम पंचायत सड़ा में रात्रि चौपाल: भाजपा मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी ने पत्रकार अरविंद थोरी से की विशेष बातचीत
कलेक्टर की ग्राम पंचायत सड़ा में हुई रात्रि चौपाल में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के साथ सरपंच प्रतिनिधि हनुमान लुखा, जिम्मेदार ग्रामीणों और पत्रकार अरविंद थोरी की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली।
ग्राम पंचायत सड़ा रात्रि चौपाल में कर्मचारियों के साथ पत्रकार अरविंद थोरी व डुंगर सिंह राजपुरोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम