अरविंद थोरी की रिपोर्ट
बालोतरा। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में शुरू किए गए महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत आज ब्लॉक पाटोदी की ग्राम पंचायत दूर्गा पुरा में एक गरीब परिवार को ‘मंगला पशु बीमा योजना’ का लाभ मिला, जो उनके लिए एक वरदान साबित होगा।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान में चल रहे इन शिविरों का उद्देश्य अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में, पाटोदी में आयोजित शिविर में जीतेन्द्र सुथार पुत्र प्रतापा राम को यह महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपा गया।
शिविर प्रभारी तहसीलदार रुस्तम खान के हाथों जीतेन्द्र सुथार को मंगला पशु बीमा योजना के दस्तावेज प्राप्त हुए। यह योजना पशुपालक परिवारों को उनके पशुधन की आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक संबल प्रदान करती है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ा सहारा मिलता है।
दस्तावेज प्राप्त करने के बाद जीतेन्द्र सुथार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके गरीब परिवार के लिए विशेष संबल प्रदान करेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
ग्रामीण सेवा शिविर में मिली ‘मंगला पशु बीमा योजना’ की सौगात
