Balotra: राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालोतरा पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिले के समस्त पुलिस थानों में गूंजा वंदे मातरम्…
उपस्थित जनसमूह ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में आज जिला बालोतरा के समस्त पुलिस थानों में सम्मान, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों के साथ सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी थाना प्रांगणों में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने एकत्र होकर सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा स्कूली विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गान किया। इस दौरान स्वदेशी संकल्प तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला भी संचालित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राष्ट्रहित, अनुशासन व जनसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों व स्कूली बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण कराना तथा स्वदेशी संकल्प के माध्यम से देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है। जिले के समस्त पुलिस थानों में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में उपस्थित जनसमूह द्वारा स्वदेशी संकल्प लिया गया, जिसमें सभी ने भारतीय उत्पादों को अपनाने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत व मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम