इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी में भी होगी पढ़ाई:27 जिलों के 98 स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था; जयपुर में सबसे ज्यादा 17 स्कूल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जयपुर। राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में अब हिंदी मीडियम में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्टूडेंट्स की डिमांड के बाद यह फैसला किया है। इसी शैक्षणिक सत्र (2025-26) से 27 जिलों के 98 स्कूलों में हिंदी मीडियम की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया- पहले चरण में प्रदेश के 98 स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन स्कूलों में उच्च माध्यमिक स्तर का हिंदी मीडियम स्कूल संचालित नहीं है। उनमें हिंदी मीडियम की क्लासों का संचालन करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया- प्रदेश में कुछ स्कूल ऐसे हैं, जहां फिलहाल हिंदी मीडियम के पुराने टीचर ही इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे है। ऐसे में अब वही टीचर हिंदी मीडियम पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे।

इनमें प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, पाली, नागौर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, करौली, जोधपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, डीग, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर, बारां, बांसवाड़ा, अलवर, अजमेर जिले के सरकारी स्कूल शामिल हैं।

इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर विवाद था
बता दें कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। पिछले साल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने के फैसले को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया था।

दिलावर ने पूर्व सरकार की ओर से खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को थर्ड क्लास भी बताया था। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में फिर से हिंदी मीडियम में पढ़ाई कराने का फैसला किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम