बालोतरा परिवहन विभाग की ऑटो, टैक्सी और बालवाहिनी संचालकों के साथ बैठक आयोजित, नियमों के पूर्ण पालन की दी हिदायत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा। जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा में आज जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत की अध्यक्षता में बालोतरा नगरीय सीमा के समस्त ऑटो चालकों, टैक्सी संचालकों और बालवाहिनी संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई।
जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने विभागीय नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिये कि बालवाहिनी में विभागीय नियमानुसार ही विद्यार्थियों का परिवहन करें और नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। संचालकों को विद्यालय संचालकों और अभिभावकों से संपर्क करके उन्हें यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि बालवाहिनी में अधिकतम कितने विद्यार्थियों को ले जाया जा सकता है।
उन्होने ऑटो और टैक्सी संचालकों से बालोतरा की बढ़ी हुई यातायात चुनौतियों को देखते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। सभी ऑटो संचालकों को शहर के अंदर परिवहन नियमों की पालना करते हुए ही ऑटो संचालन हेतु निर्देशित किया गया। गहलोत ने बताया कि बालोतरा जिला बनने और रिफाइनरी एरिया होने के कारण यातायात और लोगों के आवागमन में बहुत दबाव बढ़ा है, जिसके लिए सभी को सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवर्तन कार्रवाई को और सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि आमजन का आवागमन सुरक्षित रहे।
उन्होने सभी वाहन संचालकों को कागजात दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए कहा कि जिन वाहन संचालकों के पास कागजात पूर्ण नहीं हैं या जिनका नवीनीकरण होना है, वे तत्काल रूप से नियमानुसार उनका नवीनीकरण करें। कागजात पूर्ण करने के बाद ही वाहन का संचालन किया जाएगा। उन्होने समस्त टैक्सी संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे हमेशा नियमानुसार आवश्यक कागजात अपने साथ रखें और ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी या सक्षम प्राधिकारी के मांगने पर ससम्मान दस्तावेज़ दिखाएं। समस्त ऑटो, टैक्सी और बालवाहिनी संचालकों ने बालोतरा की यातायात व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करने और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम