पहले डिजिटल पंचायत, अब रिकॉर्ड सर्वे: होडू ने फिर रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अरविंद थोरी की रिपोर्ट

सिवाना विधानसभा में होडू सुपरवाइजर क्षेत्र के सभी 10 BLO’s व सुपरवाइजर ने मात्र 20 दिन में SIR सर्वे 100% पूर्ण कर रचा इतिहास

श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालोतरा श्री सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी (ADM) बालोतरा श्री भुवनेश्वर सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (SDM) सिवाना श्री सुरेंद्र सिंह खंगारोत व अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) सिणधरी श्री अर्जुन सिंह चौहान के निकट सुपरविजन व मार्गदर्शन में सुपरवाइजर रुखमनाराम कासनियां (भाग संख्या 19 से 28) के कुशल नेतृत्व में होडू सुपरवाइजर क्षेत्र के सभी 10 BLO’s की टीम ने कुल 8926 वोटर्स का SIR सर्वे में 100% डिजिटाइज्ड मात्र 20 दिन में पूर्ण कर जागरूकता और कर्तव्यनिष्ठा का बेहतरीन उदाहरण पेश कर जिले में ही नहीं बल्कि संपूर्ण राजस्थान में इतिहास रचा है। इससे पूर्व इसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत समदड़ों का तला सर्वप्रथम 100% डिजिटाइज्ड पूर्ण कर राजस्थान की पहली डिजिटल ग्राम पंचायत बनी थी। यहां के BLO’s और सुपरवाइजर ने कड़ी मेहनत, समन्वय, तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता और टीम भावना से प्रेरित होकर समय सीमा से पूर्व शत प्रतिशत सटीकता के साथ डिजिटाइज्ड कर अन्य BLO’s और सुपरवाइजर्स के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम