चौहटन। बिजराड़ ग्राम पंचायत में से सेवरों की बस्ती और रतासर में से जांदूओं का तला नई ग्राम पंचायत स्वीकृति के उपलक्ष्य में चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल का नई ग्राम पंचायत सेवरों की बस्ती और जांदूओं का तला के ग्रामीण प्रतिनिधि दल ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्रामीण प्रतिनिधि दल ने विधायक मेघवाल का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी डालूराम गोदारा (फौजी) बीजराड़ ने दी।
नई ग्राम पंचायत बनने पर विधायक मेघवाल का स्वागतः सेवरों की बस्ती और जांदूओं का तला के ग्रामीण प्रतिनिधि दल ने किया अभिनंदन।
