शत-प्रतिशत कार्य करवाने वाले 16 सुपरवाइजर और 11 बीएलओ सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा। उपखण्ड कार्यालय सिवाना में शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत ने अपने निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले और शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले 16 सुपरवाईजर हुकमाराम, सवाई सिंह, कमल सिंह,रुखमानाराम, पुनीत कुमार, हिम्मताराम, बाबूलाल सुथार, किशोर कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, कानाराम, चेलाराम, महेंद्र कुमार, राखी, लक्ष्मीकांत, लक्ष्मण मेहरा, नेमाराम और धन्नाराम को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा सुपरवाइजरों के अलावा, शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 11 बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। इन्हें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
इस अवसर पर भाग संख्या-77 के बीएलओ बागाराम (अध्यापक, राउमावि दाँखा) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बागाराम, जो दिसम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ने भी शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया। उनकी सेवाओं को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत ने उनका माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर सम्मान किया।
एसडीएम खंगारोत ने सभी सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में बीएलओ और सुपरवाइजरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम