बायतु से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
बायतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कल्पित शिवरान एवं सुपरवाइजर घेवरसिंह राजपुरोहित से किया संवाद
बालोतरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने आज बालोतरा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओं को प्रमाण पत्र जारी कर सम्मानित किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने जिला कलक्टर सभागार में बायतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कल्पित शिवरान एवं सुपरवाइजर घेवरसिंह राजपुरोहित से वर्चुअली संवाद कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफलतापूर्वक संपादित करने में उनके अनुभवों एवं कार्य में आने वाली समस्याओं के निदान में उनकी कार्ययोजना को जाना, साथ ही प्रशंसा भी की।
इस अवसर जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मान किया। श्री यादव ने बायतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कल्पित शिवरान, घेवरसिंह राजपुरोहित, रूघसिंह, पुखराज गर्ग, भंवरलाल, ओमप्रकाश सोनी, जगमाल सिंह, घेवरचंद, मदन लाल पंवार, नारनाराम, तगाराम, रेवताराम, अमर सिंह, भोभाराम चौधरी, नकताराम, मोहर सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, रमेश कुमार, भंवरलाल रेबारी, मनोज कुमार, पचपदरा विधानसभा से चिराग मकवाना, खेराजराम, जीताराम, ओमप्रकाश, सिवाना विधानसभा से हुकमाराम, सवाई सिंह, रूखमना राम, किशोर कुमार, नेमाराम सहित कुल 30 कार्मिकों का सम्मान किया।
