सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
सिणधरी। जाट समाज प्याऊ विकास एवं सेवा संस्थान, सिणधरी चारणान को बांडा नाडा (खारा महेचा) निवासी समस्त लुंभाणी गोदारा परिवार द्वारा अपनी नेक कमाई की 4 बीघा 15 विस्वा सरकारी भूमि सप्रेम दान स्वरूप रजिस्ट्री कर प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने इसे समाजहित में उठाया गया प्रेरणादायी कदम बताया और लुंभाणी गोदारा परिवार का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण जाट समाज की ओर से परिवार को हार्दिक बधाई, साधुवाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
यह जानकारी संस्थान के सचिव खेमाराम गोदारा ने दी।
