मुख्यमंत्री से रिफाइनरी में महिलाओ के लिए रोजगार की अधिक उपलब्धता पर रूमा देवी ने की वार्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
जयपुर। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी व फैशन डिजाइनर रूमा देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने पश्चिमी राजस्थान में निर्माणाधीन रिफाइनरी और महिला उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

रिफाइनरी में स्थानीय कोशल को प्राथमिकता देने की माँग
मुलाकात के दौरान रूमा देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष पचपदरा में बन रही रिफाइनरी में महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलने पर चर्चा की।

AD News : तस्वीर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ रुमा देवी



उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रिफाइनरी जैसी बड़ी परियोजनाओं में स्थानीय कौशल को प्राथमिकता मिलने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रूमा देवी द्वारा चलाए जा रहे वर्तमान प्रयासों का प्रोत्साहन किया व भविष्य में आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता से कार्य करने की इच्छा जताई।

रूमा देवी वर्तमान में राजस्थान सरकार के आजीविका संवर्धन मिशिन, राजीविका की ब्रांड एंबेसडर हैं जिसके मध्यम से राज्यभर को पचास लाख से अधिक महिलाएं व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ काम कर रहीं है।

AD News : तस्वीर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ रुमा देवी



वार्ता के दौरान प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन व राजीविका कार्यक्रमों के साथ साथ स्थानीय स्तर पर सरकार के प्रयास व महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे उद्योगों के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से भेंट

अपनी जयपुर यात्रा के दौरान रूमा देवी ने उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा व सामाजिक न्याय कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत से भी मुलाकात की उपमुख्यमंत्री ने हस्तकला को वैश्विक पहचान दिलाने में रूमा देवी के योगदान को अनुकरणीय बताया।

AD News : तस्वीर – उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा के साथ रुमा देवी

उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

AD News : तस्वीर – उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा के साथ रुमा देवी

AD News : तस्वीर – उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा के साथ रुमा देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम