(नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (डिजिटल) ने जारी किया मनोनयन पत्र जारी)
दिल्ली। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने राष्ट्रीय युवा अवार्डी, प्रेम शंकर भट्ट निवासी सरसुनिया, टांटोल जिला राजसमंद को “राजस्थान राज्य समन्वयक” पद पर एवं दिपसिंह राजपुरोहित निवासी दाखा, सिणधरी जिला बालोतरा को राजस्थान राज्य उपसमन्वयक पर मनोनीत किया गया।
यह जानकारी डॉ ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने प्रेस वार्ता में बताया। डॉ. आमेटा ने मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई है कि प्रेम शंकर भट्ट एक राष्ट्रीय युवा अवार्डी, सचिव-नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन ऑफ इण्डिया, नेशनल प्रतिनिधि-SWYAA जापान सरकार, एक सफल समाजसेवी भी है। निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ मिलेगा, राजस्थान क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस मंच से जोड़ने का कार्य करेंगे।दिपसिंह राजपुरोहित उपराज्य समन्वयक पद डिजिटल माध्यम से राजस्थान में युवाओं में एक ब्रिज का कार्य कर जोड़ने में योगदान देंगे।
उल्लेखनीय है कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (एनवाईपीएस) डिजिटल मंच युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, शासन और नीति-निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए एक डिजिटल मंच है। यह प्लेटफार्म युवाओं को विभिन्न विषयों पर बहस करने, अपने विचार व्यक्त करने और नेतृत्व व नागरिक भागीदारी कौशल विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह एक डिजिटल बिज है जो युवाओं को राष्ट्रीय चर्चाओं में भाग लेने और ‘विकसित भारत 2047’ के लिए अपने विचार साझा करने में मदद करता है।
यह प्रतिभागियों को स्व-शिक्षण के लिए ई प्रशिक्षण संसाधन, ट्यूटोरियल और प्रशिक्षण वीडियो प्रदान करता है। डिजिटल मंच नेतृत्व क्षमता, नागरिक भागीदारी और निर्णय लेने के सुअवसर प्रदान करता है।
राष्ट्रीय युवा अवार्डी प्रेम शंकर भट्ट एवं दिपसिंह राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आमेटा के प्रति आभार जातते हुए कहा है कि वह नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत डिजिटल मंच के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल स्तर तक समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब तबके को उनका हक दिलाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम अपनी पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से करेंगे।
डॉ आमेटा बताया जनवरी में “राष्ट्रीय युवा ससद 2026” का आयोजन डिजिटल माध्यम से आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
राजस्थान मिशन में राज्य समन्वयक प्रेम शंकर भट्ट एवं दिपसिंह राजपुरोहित उपसमन्वयक पद घोषित
