बालोतरा। सय्यद पीर नूर मोहमंद शाह जिलानी अल क़ादरी पंजतनी अलेहिरहमा की पांचवी बरसी पर कल 24 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले पांचवीं विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। सिणधरी के धोबली में ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी बाड़मेर व जिलानी जमात बाड़मेर के बैनर तले सय्यद पीर नूर मोहमंद शाह जिलानी अल क़ादरी पंजतनी अलेहिरहमा की पांचवी बरसी एवं उर्स मुबारक के मुबारक मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा जिसके पोस्टर बैनर का विमोचन पूर्व राज्य मंत्री असरफ अली खिलजी, सिद्धिक खान खलीफा धोबलि, ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी संयोजक भूटाखान जुनेजा, सदाम टाईगर, इशाक शम्मा, आलम खान, गुलाम खा, उमर खान, वसीम, आमद खा गंजू सहित मौजूद रहे, इस अवसर पूर्व राज्य मंत्री ने बताया पीर साहब क़िब्ला के पैगाम आम करने के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है, इस नेक कार्य, जो इंसानियत की सबसे ऊँची मिसाल पेश करता है। इस मुबारक दिन पर हम तमाम मुस्लिम समाज, सतीश कॉम और सभी इंसानियत-परस्त युवाओं से दिल से अपील करते हैं कि आगे बढ़ें, हाथ मिलाएँ और इस पवित्र रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना कीमती योगदान दें। खलीफा सिद्धिक खान ने जानकारी दी कि मंत्री के के बिश्नोई, पूर्व मंत्री असरफ खिलजी, भामाशाह लूण सिंह झाला सहित समाज के धर्म गुरु व गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
पीर जिलानी की बरसी पर रक्तदान शिविर पोस्टर का विमोचनः युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान, रक्तदान के महत्व पर दिया जोर
