पुलिस थाना धोरीमन्ना पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार जब्ती की कार्यवाही
01 अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन व तीन कारतूस बरामद करने मे सफलता
एक मुलजिम गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्रीमान् महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देशानुसार अवैध हथियारो की धरपक्कड़ एवं वांछित अपराधियो की दस्त्याबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, श्री सुखाराम वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री बगडुराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमना मय पुलिस टीम द्वारा मुलजिम राकेश पुत्र मोहनलाल जाति विश्नोई उम्र 22 साल निवासी रणोदर पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर के कब्जा से 01 अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन व तीन जिन्दा कारतुस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
पुलिस कार्यवाही :- श्री बगडुराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना मय जाब्ता के गश्त करते हुए कस्बा धोरीमन्ना में एमआरटी रोड होते हुए महादेव कॉलोनी पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल सडक पर आता दिखाई दिया पुलिस टीम को देखकर सडक से नीचे उतरकर भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर नाम पता पूछा तो अपना नाम राकेश पुत्र मोहनलाल जाति विश्नोई उम्र 22 साल पेशा मजदुरी निवासी रणोदर पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर होना बताया। उक्त शक्स के पास कोई अवैध वस्तु होने का शक होने पर तलाशी ली गई तो उसके पास एक देशी पिस्टल मय मैगजीन मय तीन जिन्दा कारतुस पाये जाने पर बरामद कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे पुलिस थाना धोरीमन्ना पर प्रकरण संख्या 257/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध मे पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीमः-
1. श्री बगडूराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना।
2. श्री वीरमखां हैडकानि 473 पुलिस थाना धोरीमन्ना।
3. श्री आसूराम कानि 63 पुलिस थाना धौरीमना
4 श्री कुम्भाराम कानि 450 पुलिस थाना धौरीमना
