भारतीय संविधान शासन की आधारशिला के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और न्याय सुनिश्चित करने का मार्गदर्शक- जिला कलक्टर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा में 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

भारतीय संविधान शासन की आधारशिला के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और न्याय सुनिश्चित करने का मार्गदर्शक- जिला कलक्टर

बालोतरा। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ जिला स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर कार्यालय परिसर के मैदान में किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जहां देशभक्ति की भावना से पूरा परिसर सराबोर नजर आया।
समारोह में जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सुसज्जित परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस, एनसीसी एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी  अशोक कुमार द्वारा राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें लोकतंत्र, संविधान की गरिमा तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा शहीदों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। यह क्षण भावुक और गौरवपूर्ण रहा।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और न्याय सुनिश्चित करने का मार्गदर्शक है। प्रशासन का दायित्व है कि संवैधानिक मूल्यों को नीतियों और जमीनी कार्यों में पूरी निष्ठा से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक उभरती शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, जहाँ विकसित भारत 2047 का संकल्प प्रत्येक नागरिक की प्रेरणा है। इसी क्रम में राजस्थान भी ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के लक्ष्य के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
जिला कलक्टर श्री यादव ने कहा कि बालोतरा जिला प्रशासन ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पीएम स्वनिधि योजना में जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ पोषण योजना में भी जिला अग्रणी रहा है। उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी एवं राजस्थान पेट्रो जोन के माध्यम से जिले के औद्योगिक विकास, टेक्सटाइल उद्योग और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत जल संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता पर बल दिया। जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत—आसोतरा ब्रह्मा मंदिर, नाकोड़ा भैरव मंदिर तथा लोक परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने पंच गौरव योजना के अंतर्गत बालोतरा की विशिष्ट पहचान को रेखांकित किया। अंत में उन्होंने प्रशासन और नागरिकों के समन्वय को सुशासन की आधारशिला बताते हुए बालोतरा को स्वच्छ, हरित और विकसित जिला बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा वीर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन किया।
इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मतदाता जागरूकता पर आधारित झाकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झाकियों को पुरस्कार वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, पुलिस अधीक्षक रमेश, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अमित दवे एवं डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम