सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत राखी ग्राम पंचायत में लगा ग्रामीण सेवा शिविर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधायक हमीर सिंह भायल की मौजूदगी में हाथों-हाथ मिला जनता को लाभ
राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा शुरू किए गए ‘सेवा पर्व पखवाड़े’ के तहत आज ग्राम पंचायत राखी मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने शिविर में शिरकत कर जनता से रूबरू हुए और मौके पर हो रहे विभिन्न विभागीय कार्यों का जायजा लिया विधायक भायल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ऐसे शिविर लगाकर उपखंड स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारियों को एक मंच पर लाया जाए उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं शिविरों का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का हाथों-हाथ मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को त्वरित राहत पहुंचाना है।
इस दौरान उपखंड अधिकारी  सुरेंद्रसिंह खंगारोत, तहसीलदार  शैतान सिंह, विकास अधिकारी  करनाराम पटेल, प्रशासक जगाराम और सहायक विकास अधिकारी  पूनमाराम पटेल सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभान्वित किया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा कुल 25 पट्टे वितरित किए गए, साथ ही सरकारी भवनों के लिए आबादी क्षेत्र में 6 पट्टे जारी किए गए। राजस्व विभाग ने 15 नामांतरणकरण और 14 नाम शुद्धिकरण के मामलों का निस्तारण किया इसके अलावा 3 बंटवारे और 7 फॉर्म रजिस्ट्री के कार्य संपन्न हुए डिजिटल इंडिया की पहल के तहत 230 पीएम किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाए गए कृषि विभाग की ओर से 334 फसल बीमा पॉलिसी जारी की गईं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली। पशु विभाग ने 43 पशु बीमा पॉलिसी जारी की मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 6 व्यक्तियों की पेंशन पॉलिसी जारी की गई बैंक द्वारा 5 लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा किया गया। खाद्य विभाग ने 7 खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र वितरित किए सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपखंड स्तर पर उपकरण हेतु 2 परिवारों को चिन्हित किया गया।
शिविर में बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 14 आवेदन पंजीकृत किए गए और 28 जनों की ई-केवाईसी पूरी की गई आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने 32 पुरुषों व महिलाओं का उपचार किया जलदाय विभाग ने 2 स्थलों पर लीकेज को ठीक किया। विद्युत विभाग ने जनता की मांग पर 5 विद्युत पोल ठीक किए। ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय सहित अनेक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।
शिविर के दौरान सभी विभागों ने जनता को एक ही स्थान पर राहत प्रदान कर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सेवा पर्व पखवाड़े को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम