अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया कोरणा गांव के ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता जांची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा। अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने आज कोरणा गांव में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया तथा आम जनता से सीधे बातचीत करके व्यवस्थाओं की फीडबैक ली।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान सुबह कोरणा गांव पहुंचे और ग्रामीण सेवा शिविर के विभिन्न काउंटरों पर गए।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को जांचाऔर उन्हें मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिविर में आए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और पूछा कि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।
निरीक्षण के दौरान श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर सभी सरकारी सेवाओं का लाभ देना है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में साफ-सफाई, पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था रखी जाए ताकि दूर-दराज से आए लोगों को कोई असुविधा न हो।
इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड, पट्टे, प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी, मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी तथा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना पॉलिसी का वितरण किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम