अतिरिक्त जिला कलक्टर चौहान ने राजकीय बालिका महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को समझाया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का महत्व

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत आज राजकीय बालिका महाविद्यालय में एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने कॉलेज के युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील कर कहा कि मतदान सूची के शुद्धिकरण अभियान में आगे आए, अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और समाज के सभी सदस्यों को जागरूक करें। साथ ही परिगणना प्रपत्र को ऑनलाइन जमा करवाने को प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, और सूची से किसी भी मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम हट जाए।
उन्होने बताया कि मतदाता अपना/अपने परिवार का गणना प्रपत्र ऑनलाईन पोर्टल   http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाईन प्रपत्र भरने के लिए मतदाता का मोबाईल नम्बर एपिक से लिंक होना आवश्यक है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो मतदाता को पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन फॉर्म 8 भरना होगा और केवल मोबाईल नम्बर अपडेट करने के विकल्प का चयन करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इससे मोबाइल नंबर तुरंत लिंक हो जाएगा और गणना प्रपत्र भरा जा सकेगा। यदि मोबाइल नंबर अपडेट के साथ फॉर्म 8 में किसी अन्य विकल्प (जैसे नाम, पता) का चयन किया गया, तो फिजिकल वेरिफिकेशन होने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसमें अधिक समय लग सकता है।
उन्होनेे युवा मतदाताओं से अपील की कि वे स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आगे आएं। उन्होंने अपने परिवार और आस-पास के लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 भरने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और जागरूक भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम