अरणियाली महेचान ग्रामीण सेवा शिविर में मूली देवी को मिली खाद्य सुरक्षा, कई लोगों को विश्वकर्मा पेंशन का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा, 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में शुरू किए गए ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत आज सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अरणियाली महेचान में शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा की प्रमुख योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ प्रदान किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों में से जिन लोगों ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेशन योजना के लिए आवेदन किया, उनकी मंजूरी तुरंत दी गई। अधिकारियों ने हाथों-हाथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभार्थियों को पॉलिसी जारी कर प्रदान की, जिससे उन्हें वृद्धावस्था में आर्थिक संबल मिलेगा। वहीं मूली देवी पत्नी वगताराम को खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को अब नियमित रूप से आवश्यक राशन सामग्री प्राप्त होगी।
लोगों के हाथों-हाथ कार्य होने पर शिविर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, प्रशासक अणसी देवी, ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश, कनिष्ठ सहायक करनाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम