सिणधरी से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
सिणधरी/बालोतरा। सरस्वती स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मगाराम बेनीवाल ने सुबह की सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
शिक्षकों ने बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और प्रश्नोत्तरी जैसे प्रदर्शन शामिल थे।
इस अवसर पर बच्चों के लिए वाक्पटुता, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। तिलोक फाउंडेशन के संरक्षक और देह शपथकर्ता मगाराम बेनीवाल ने बच्चों का मुंह मिठा कर शुभकामनाएं दी और विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया, बेनीवाल ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को नशामुक्त का संदेश दिया।
विद्यालय के सरक्षंक दीपाराम टाक ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशनुमा माहौल रहा।
