मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिली बड़ी राहत
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर-2025 ने बालोतरा जिले की समदड़ी तहसील के राखी ग्राम पंचायत में एक गरीब परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। शिविर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक लाभार्थी को ₹41,000 की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई, जो उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं है
ग्राम राखी निवासी चुनाराम पुत्र राजाराम के लिए यह शिविर खास तौर पर वरदान साबित हुआ। उन्होंने अपनी पुत्री के विवाह के लिए सहायता हेतु आवेदन किया था सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, चुनाराम को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ₹41,000 की सेक्शन जारी की गई।
यह स्वीकृति शिविर में उपस्थित विधायक हमीर सिंह भायल और उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।
लाभ मिलने पर चुनाराम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि “योजना से मेरे परिवार को विशेष संबल प्रदान होगा और विवाह की तैयारियों में बड़ी सहायता मिलेगी”
शिविर के दौरान विकास अधिकारी करनाराम पटेल ने कैंप में होने वाले समस्त विभागीय कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी, जिससे लोगों को सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
त्वरित सहायता के लिए चुनाराम तथा अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
