राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होंडू में एसआईआर के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रैली आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा: सिणधरी क्षेत्र के होडू में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होंडू के निर्वाचन साक्षरता क्लब के सौजन्य से विशेष गहन पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं इलेक्ट्रोरल फॉर्म के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भवेन्द्र कुमार गोयल ने बताया:

कि निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी गोपाल के नेतृत्व में विद्यालय से ग्राम पंचायत मुख्यालय तक रैली निकालकर मतदाताओं को एसआईआर की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित इलेक्ट्रोरल फॉर्म भरने के मेगा कैंप में उपस्थित आँगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और शिक्षकों को गणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने की विस्तृत जानकारी उप प्रधानाचार्य रविशंकर शर्मा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर विकास अधिकारी झुंझाराम, व्याख्याता गोकुलराम और शारीरिक शिक्षक सवाईसिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम