बालोतरा जिला मुख्यमंत्री पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन में राज्य में शीर्ष पर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

बालोतरा, 18 अक्टूबर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन अभियान में जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव  के अतुलनीय निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में जिले ने संपूर्ण राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के सफल प्रशासनिक नेतृत्व और विभागों के उत्कृष्ट समन्वय का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने पालनहार योजना में वांछित नवीनीकरण (वार्षिक सत्यापन) पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग को रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए तथा प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की।
जिला कलक्टर श्री यादव ने विभागवार लंबित प्रकरणों के आधार पर ग्राम पंचायत स्तर तक लक्ष्य निर्धारित किए। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के छात्रावास अधीक्षकों तक को लक्ष्य सौंपे गए और प्रतिदिन लक्ष्य प्राप्ति की गहन समीक्षा की गई, जिससे पालनहार सत्यापन में विशेष प्रगति संभव हो सकी।
पालनहार योजना के उचित क्रियान्वयन के लिए श्री यादव द्वारा एक सप्ताह की निश्चित रणनीति तय की गई। वार्षिक सत्यापन से वंचित बच्चों को शीघ्रता से सत्यापित करने हेतु उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया।
  प्रथम श्रेणी: केवल ‘फाइनल सबमिट’ वाले बच्चे, जिनका सत्यापन ओटीपी के माध्यम से करवाया गया।
  द्वितीय श्रेणी: सत्यापन पर ‘आपेक्ष’ (आपत्ति) वाले बच्चे, जिनका आपेक्ष दूर करवाया गया।
  तृतीय श्रेणी: वे बच्चे जिनका अध्ययन प्रमाण पत्र जारी कर ई-मित्र के जरिए पालनहार पोर्टल पर अपडेट करवाया गया।

इस प्रकार प्रतिदिन लंबित आवेदनों की नवीन सूची जारी कर ग्राम स्तर तक लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की गई। इन अभिनव प्रयासों के परिणामस्वरूप, जिले में 5038 पालनहार लाभार्थियों के 9856 बच्चों में से 9240 बच्चों का वार्षिक सत्यापन मात्र एक सप्ताह के रिकॉर्ड समय में संभव हो सका। इसके साथ ही उनकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है।
आज बालोतरा जिला पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। जिला प्रशासन का यह सफल प्रयास दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद पालनहार परिवारों के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित हो जाने से वे इस राशि का उपयोग दीपावली की खरीदारी में कर सकेंगे और उनकी दीपावली जगमग हो जाएगी।
यह उपलब्धि जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के प्रभावी नेतृत्व, बेहतर समन्वय और लक्ष्य-केंद्रित प्रशासन का एक अनुपम उदाहरण है, जिसने जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम