बालोतरा, 18 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत आज ग्राम पंचायत रतेउ में एक बड़ी प्रशासनिक सफलता हासिल की गई। शिविर में वर्षों से स्वामित्व विहीन पटवार भवन को निःशुल्क पट्टा जारी कर दिया गया।
ग्राम पंचायत रतेउ में संचालित पटवार भवन कई वर्षों से आबादी भूमि पर बना हुआ था, लेकिन आधिकारिक तौर पर उसके नाम का स्वामित्व (पट्टा) नहीं था। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा पंखवाड़ा’ के तहत आयोजित इस ग्रामीण सेवा शिविर में, राजस्व विभाग गिड़ा द्वारा इस महत्वपूर्ण सरकारी संपत्ति के लिए पट्टा हेतु आवेदन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित ‘निःशुल्क पट्टा वितरण योजना’ के अंतर्गत, शिविर में त्वरित कार्रवाई की गई। विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत रतेउ के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ने तुरंत आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और प्रोपर्टी पार्सल/पट्टा मौके पर ही तैयार कर दिया।
इसके पश्चात विकास अधिकारी और उप तहसीलदार गिड़ा द्वारा यह तैयार किया गया प्रोपर्टी पार्सल/पट्टा विधिवत रूप से राजस्व विभाग के कार्मिकों को सुपुर्द किया गया।
रतेउ पटवार भवन को मिला वर्षों से प्रतीक्षित भूमि स्वामित्व
