भाजपा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बायतु विधानसभा कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बायतु से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बायतु। भारतीय जनता पार्टी बायतु विधानसभा क्षेत्र की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की विधानसभा कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय बायतु में आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं SIR जोधपुर संभाग प्रभारी श्रीमती अपूर्वा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी BLA-2 कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर विशेष गहनता के साथ मतदाताओं का पुनरीक्षण करवाएं एवं बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर फर्जी और अवैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए तत्परता से कार्य करें। भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि श्री बालाराम मूंढ ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए BLA-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर दृढ़ता से खड़े रहकर कार्य करना होगा। संभाग सह प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक शुद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जैसे छाछ में से मख्खन को अलग किया जाता है, वैसे ही सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री चनणाराम बैरड़ ने “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ स्वदेशी भारत की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का स्वागत भाजपा मण्डल अध्यक्ष हनुमान जांणी ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी अपूर्वा सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मूंढ, संभाग सह प्रभारी महेंद्र मेघवाल, जिला महामंत्री चनणाराम बैरड़, जिला प्रवक्ता चेनाराम कड़वासरा, मण्डल अध्यक्ष हनुमान जांणी, मगराज सऊ, देवाराम मूंढ, सवाईसिंह भाटी, पुखराज प्रजापत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, एडवोकेट कुंभसिंह सऊ, कुंभाराम धतरवाल, सम्पतराज कोडेचा, जब्बरसिंह नोसर, भंवरी मेवाड़ा, अजय मिर्धा, बस्तीराम प्रजापत, चिम्माराम सऊ सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम