सौर ऊर्जा को बढ़ावा: मंत्री जोराराम कुमावत ने किया कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now


कस्बे में मारवाड़ ग्लोबल पावर सोल्यूशन कार्यालय का भव्य शुभारंभ

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट –
बालोतरा । कस्बे के खेड़ रोड पर शुक्रवार को मारवाड़ ग्लोबल पावर सोल्यूशन के नए कार्यालय का शुभारंभ संत श्रीपति धाम के संस्थापक गोविंद वल्लभ दास महाराज तथा अमरनाथ धुणा ढंण्ड के महंत लक्ष्मण दास महाराज, श्री यादे मंदिर के मंहत निर्मलदास महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनसमुदाय उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सिवाणा विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरतकुमार मोदी, जिला प्रभारी करण सिंह नेतरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना देश के घर–घर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 78,000 रुपये तथा राजस्थान सरकार द्वारा 17,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे आमजन को सौर ऊर्जा अपनाने में बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के सपने को राजस्थान तेजी से साकार कर रहा है।
सिवाणा विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में अग्रणी बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में सोलर प्लांट लगाने के प्रति आमजन में गहरी रुचि देखी जा रही है और यह ऊर्जा क्रांति का सबसे कारगर माध्यम बन रहा है।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को अपने ही घर पर सरकारी सब्सिडी के साथ सोलर सोल्यूशन उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम है। इससे घरेलू बिजली खर्च में भारी कमी आ रही है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। मारवाड़ ग्लोबल पॉवर सोल्यूशन के डायरेक्टर हंसराज प्रजापत एवं बाबुभाई भेडाणा ने सोलर पैनल, उपकरणों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेन्द्र सिंह सिलोर, खेत सिंह, सोहन सिंह भायल, गणपत बाठिया, भाजपा जिला महामंत्री मालाराम बावरी, गोविन्द सिंह कालूङी, हितेश पटेल, अमराराम सुंदेशा, मण्डल अध्यक्ष पुखराज सोनी, पवन लक्षकार, देवेन्द्र बोराणा, कांतिलाल हुडिंया, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल, पार्षद बाबूलाल चौधरी, हनुमान घासी, खेतसिंह भाटी, अमर सिंह राठौड़, जयराम प्रजापत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल पदाधिकारी, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नए कार्यालय के शुभारंभ से कस्बे एवं आसपास क्षेत्र में सोलर ऊर्जा समाधान, पीएम सूर्य घर योजना की सेवाएँ, सब्सिडी मार्गदर्शन तथा तकनीकी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को ऊर्जा क्षेत्र में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम