बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की कार्यशालाएं कल बायतु और गिड़ा में सम्पन्न बाटाडू और पाटोदी में आयोजन आज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट :-

बालोतरा। राज्यभर में  28 अक्टूबर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतु (136) के अन्तर्गत रामस्वरूप जोहर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) बायतु की उपस्थिति में बायतु तहसील से सम्बन्धित समस्त मतदान केन्द्रों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की एक कार्यशाला पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायतु के परिसर में स्थित सभागार भवन में आयोजित की गई और वीरमाराम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) गिड़ा की उपस्थिति में गिड़ा तहसील से सम्बन्धित समस्त मतदान केन्द्रों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति गिड़ा में किया गया। दोनों स्थानों पर इनमें कुल 88 बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बन्धित प्रावधानों व दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। आयोग / विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतु (136) के अन्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारियों उक्त अभियान का प्रारम्भ करते हुए आज से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया और भरवाकर प्राप्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम