देचू-फलौदी मार्ग पर बुधवार सुबह कोलू पाबूजी गांव के पास एक स्विफ्ट कार और ऊंट की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऊंट कार की छत तोड़कर अंदर जा फंसा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऊंट घायल हुआ। जेसीबी की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद ऊंट को बाहर निकाला गया, जो बाद में चलते हुए भाग गया। कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बड़ी जनहानि नहीं हुई।
देचू-फलौदी मार्ग पर कार और ऊंट की टक्करः घण्टों मशक्कत बाद ऊंट को बाहर निकाला, चालक सुरक्षित
