सुरत। सुरत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी में युवा नेता चेतन सिंह राजपुरोहित को वार्ड 08 का किसान मोर्चा मंत्री नियुक्त किया गया है।
चेतन सिंह राजपुरोहित पहले से ही विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश में युवा मंत्री के रूप में कार्य कार्यरत हैं। साथ ही राष्ट्रीय सोमनाथ गौशाला में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे राजपुरोहित यूथ संगठन सूरत में उपाध्यक्ष पद पर भी सक्रिय हैं।
उनकी इस नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है, जिससे किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चेतन सिंह राजपुरोहित को BJP किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारी
