चिमांनियों की ढाणी ग्रामीण सेवा शिविर में खेतसिंह को मिली मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बायतु से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-

बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन सेवा पहल पर राजस्थान में शुरू किए गए ग्रामीण सेवा शिविर-2025 ने आज गिड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चिमांनियों की ढाणी में एक और सफलता की कहानी लिखी। शिविर में स्थानीय निवासी खेतसिंह पुत्र नेम सिंह को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का लाभ हाथों-हाथ प्रदान किया गया।
श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के लिए खेतसिंह ने शिविर में आवेदन किया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका पंजीयन सुनिश्चित किया और मात्र ₹100 प्रीमियम कटौती कर उनकी पॉलिसी हाथों-हाथ जारी कर दी।
इस योजना के तहत खेतसिंह को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹3,000 मासिक पेंशन मिलेगी, जिससे उनकी वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
पॉलिसी प्राप्त करने के बाद खेतसिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम