पाटोदी पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर – 2025 में योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ, छोगा राम को मिला पैतृक मकान का पट्टा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छोगा राम को मिला पैतृक मकान का पट्टा, परिवार में खुशी की लहर


बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-


बालोतरा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2025’ के तहत आज ग्राम पंचायत पाटोदी में आयोजित शिविर में एक बड़ी सफलता की कहानी सामने आई।
शिविर प्रभारी रूस्तम खांजी, तहसीलदार पाटोदी, सहायक शिविर प्रभारी चुन्ना राम विश्नोई, विकास अधिकारी पाटोदी और प्रशासक  धर्मेन्द्र कुमार भील की उपस्थिति में  छोगा राम पुत्र बांडा राम को स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनके पैतृक रहवासीय मकान का पट्टा सुपुर्द किया गया।
लंबे समय से अपने पैतृक मकान के स्वामित्व अधिकार की कानूनी पहचान का इंतजार कर रहे छोगा राम को जैसे ही यह पट्टा मिला, उनके और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्वामित्व योजना के तहत प्राप्त हुए इस पट्टे ने उन्हें उनके घर का कानूनी मालिकाना हक़ प्रदान किया है।
इस अवसर पर छोगा राम ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम