ग्रीन पटाखों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने दी जिले वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

बालोतरा, 19 अक्टूबर

बालोतरा जिले में 20 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने जिले वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।श्री यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे और सभी जिले वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे तथा सभी के कार्य सफल हों।

मिट्टी के दीपक और स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग

उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर जिले वासियों से अपील की है कि वे स्थानीय बाजार में पहुंचकर मिट्टी के दीपक तथा स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों का उत्साहवर्धन करें।

सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली की अपील

जिला कलक्टर श्री यादव ने ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत कम धुंए वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग कर एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है।पटाखा विक्रेताओं के लिए निर्देश उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही पटाखों की बिक्री करें तथा पटाखों को सुरक्षित स्थान पर, सभी मानकों का पालन करते हुए रखें, ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना या आगजनी की घटना से बचा जा सके। उन्होंने बच्चों को पटाखों से दूर रहने की भी सलाह दी।

यातायात नियमों का करें पालन

श्री यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में सावधानी और सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाने को भी कहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए शराब सेवन कर गाड़ी चलाने से बचें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम