बालोतरा से अरविंद थोरी की रिपोर्ट:-
बालोतरा। जिले में राजकीय संस्थानों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को परखने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन ने एक व्यापक अभियान चलाया। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक ही दिन में जिले के 34 विभिन्न राजकीय छात्रावासों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने स्वयं कमान संभालते हुए राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, पचपदरा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के लिए भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

जिले भर में नियुक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने-अपने आवंटित 33 निरीक्षण स्थलों पर व्यवस्थाएं देखीं और कमियों को चिह्नित किया। यह सघन निरीक्षण अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है कि सरकार द्वारा संचालित इन महत्वपूर्ण संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समय पर और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा मिले। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित आवास और आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों।

