जीनगर समाज में खुशी की लहर, देव किशन राठौड़ बने पुलिस निरीक्षक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बालोतरा : जीनगर समाज में आज अपार हर्ष और गर्व का माहौल है। समाज के होनहार सदस्य बाड़मेर निवासी देव किशन राठौड़ को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और निष्ठा के आधार पर उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी, नीरज शर्मा (आरपीएस वृताधिकारी सिवाना) तथा देव किशन राठौड़ के माता-पिता की उपस्थिति में उन्हें थ्री स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

यह क्षण पूरे समाज के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। देव किशन राठौड़ की इस उपलब्धि पर जीनगर समाज सहित समस्त परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने कहा कि राठौड़ ने अपनी लगन, ईमानदारी और सेवा भावना से समाज का नाम रोशन किया है।समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में वे इसी तरह प्रदेश की पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

america vs venezuela: अमेरिका ने किया वेनेजुएला पर हमला balotra tilwara update: बीसीएम कनवे टीम द्वारा डीप स्क्रीनींग, टैम्पिंग और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। राम नाम में आम नाम ढूंढो – जय श्री राम